संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर बाबरपुर के पास शुक्रवार को शाम करीब सात बजे एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना जीआरपी थाना पुलिस को दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को ट्रैक से हटाकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। जीआरपी के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।