फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मेयर ने दी बलिदानी सुधीर नरवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि

Thu, 29 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
गांव शेरपुर में शहीद सुधीर नरवाल के शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाती मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बलिदानी गांव शेरपुर के वीर सपूत सुधीर नरवाल की शहादत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। नगर निगम की मेयर बुधवार को शहीद सुधीर नरवाल के निवास पर पहुंचीं और उनकी माता एवं पत्नी सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे देश की क्षति है। शहीद सुधीर नरवाल जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक सैन्य वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से बलिदान हो गए थे। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र भक्ति युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सुमन बहमनी ने कहा कि शहीद सुधीर नरवाल का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। इस कठिन समय में पूरा समाज और प्रशासन शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें