फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा, कल फिर मौसम में बदलाव के आसार

विज्ञापन
दिनभर आसमान में छाई रही धूप। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिले में शुक्रवार को सुबह ही खिली धूप निकलने से लोगों को कोहरे से राहत मिली और अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा। हवा की रफ्तार तेज होने से सुबह-शाम ठंड बनी रही। मौसम विशेषज्ञ ने रविवार को मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। रविवार को बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है, इससे तापमान में फिर से कमी आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह बारिश के बाद इस सप्ताह सुबह-शाम कोहरा छाने से लोगों की परेशानी बढ़ी हालांकि शुक्रवार को सुबह ही धूप निकलने से मौसम साफ रहा। हवा की रफ्तार 16 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान वीरवार से दो डिग्री बढ़कर 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसराना निवासी रामकुमार ने बताया कि अब गेहूं व सरसों की फसल पर बाली आनी शुरू हो गई है। इस समय तेज हवा से सिंचाई वाले खेतों में फसलों के गिरने की संभावना बन गई है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि रविवार को फिर से मौसम में बदलाव आ सकता है। बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और तापमान में कमी आ सकती है। बदलते मौसम में किसानों को सिंचाई करने से बचना चाहिए क्योंकि ज्यादा नमी गेहूं और सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें