फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा, कई दिन मौसम साफ रहने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में सुबह ही तेज धूप निकलने से आसमान साफ रहा। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। वहीं हवा की रफ्तार बढ़ने से शाम को ठंड महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञ ने आगामी कई दिन मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव हो रहा है। शनिवार को सुबह ही तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ने 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटा रहने से शाम को ठंड बढ़ी। सिवाह निवासी अमित कादियान ने बताया कि पिछले कई दिनों से दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस होने लगी है। फरवरी माह में ही गर्मी होने से फसलों का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। गेहूं के दाने को विकसित होने के लिए ज्यादा गर्मी की आवश्यकता नहीं होती है उसके लिए अभी फरवरी पूरा माह और मार्च के आधे माह तक दिन में भी तापमान 20 डिग्री के आस-पास रहने से ही किसानों को फायदा होगा। अभी गर्मी होने से किसानों को फसलों में सिंचाई करनी पड़ेगी साथ ही गेहूं के दाने का अच्छे से विकास नहीं हो पाएगा इससे उत्पादन कम होगा और किसानों को नुकसान हो सकता है। इस समय हल्की धूप के साथ ठंड आवश्यक है ताकि फसलों को विकास हो सके और किसानों को फायदा हो सके।
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि आगामी कई दिन मौसम साफ रह सकता है। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आस-पास रह सकता है। दिन में गर्मी होने से गेहूं के दाने का विकास रुक सकता है इससे गेहूं की फसल का उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें