फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईसीयू की सीलिंग फॉल लगाने के लिए आया मेटेरियल

Sat, 30 Aug 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
आईसीयू की सीलिंग फॉल लगाने के लिए आया मेटीरियल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले सप्ताह बुधवार को आईसीयू की फॉल सीलिंग गिर गई थी। जिसमें मरीज या चिकित्सक न होने से जान की हानि होने से बचा जा सका। अस्पताल में शुक्रवार को फॉल सीलिंग लगाने का आवश्यक मेटीरियल अस्पताल में पहुंचा। जिससे अब जल्द ही फॉल सीलिंग को ठीक करवाया जाएगा। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले दिनों मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए आईसीयू तैयार किया है। पिछले सप्ताह बुधवार को आईसीयू में फॉल सीलिंग टूटने के वक्त मरीज या चिकित्सक नहीं था जिससे जान की हानि होने से बचा जा सके। अब 10 दिन बाद विभाग द्वारा इसे ठीक करने की कार्रवाई शुरू हुई है। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि पूरे अस्पताल में रंग-पेंट का काम पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है। अब आईसीयू में फॉल सीलिंग का काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक मेटीरियल आ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें