फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क दुर्घटना में राजमिस्त्री की मौत, ससुर ने की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर रोहतक बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे हुई सड़क दुर्घटना में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। वह तीन बच्चों को पिता था। हादसे के बाद पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया। बाद में सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के ससुर ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक के ससुर बालक राम ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को बताया कि उसका दामाद तेजपाल (33) मूलरूप से गांव सुल्तानपुर, जिला बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह फिलहाल सिवाह की ज्ञानी काॅलोनी में रहता था। तेजपाल को शुक्रवार को पानीपत रोहतक हाईवे पर बाईपास पर बने फ्लाईओवर के नीचे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालक राम ने बताया कि तेजपाल सालों से यहीं अपने परिवार सहित रहता था। कुछ दिन बीच में वह गांव चला गया था। अब तीन दिन पहले ही परिवार सहित वहां से लौटा था। उसकी पांच और तीन साल की दो बेटियां, आठ माह का एक बेटा और पत्नी तारावती है। पुलिस ने ससुर की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें