राज्य स्तरीय बीएलए प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय
पानीपत। तहसील कैंप में नकाबपोश युवकों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। युवकों ने लोहे की रॉड से युवक के हाथ-पैर तोड़ दिए। पिटाई का वीडियो बना अपने वॉट्सएप स्टेटस पर भी अपलोड कर दिया। तहसील कैंप थाना पुलिस ने युवक की पत्नी की शिकायत पर पांच लोगों को नामजद कर अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
महिला साजिदा ने तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार रात करीब 12:30 बजे अपने पति परमजीत सिंह के साथ घर में थी, उनके चाचा ससुर नरेंद्र सिंह भी अपने कमरे में सो रहे थे। 10 से 12 लोग उनके घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गए, उनके हाथों में लाठी, डंडे और लोहे की रॉड थी, उनके देवर अमनदीप के बारे में पूछने लगे, उनके पति परमजीत को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने परमजीत का दायां पैर दरवाजे की ईंटों की चौखट पर रखा और रॉड से हमला कर तोड़ दिया, उनके बाएं हाथ पर भी कई वार किए। एक युवक पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा, उनके चाचा ससुर नरेंद्र सिंह ने परमजीत को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उनको कमरे में बंद कर दिया।