फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नकाबपोश युवकों ने घर में घुस परिवार पर किया हमला, हाथ-पैर तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप में नकाबपोश युवकों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। युवकों ने लोहे की रॉड से युवक के हाथ-पैर तोड़ दिए। मारपीट का वीडियो बना अपने वॉट्सएप स्टेटस पर भी अपलोड कर दिया। तहसील कैंप थाना पुलिस ने युवक की पत्नी की शिकायत पर पांच लोगों को नामजद कर अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला साजिदा ने तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार रात करीब 12:30 बजे अपने पति परमजीत सिंह के साथ घर में थी, उनके चाचा ससुर नरेंद्र सिंह भी अपने कमरे में सो रहे थे। 10 से 12 लोग उनके घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गए, उनके हाथों में लाठी, डंडे और लोहे की रॉड थी, उनके देवर अमनदीप के बारे में पूछने लगे, उनके पति परमजीत को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने परमजीत का दायां पैर दरवाजे की ईंटों की चौखट पर रखा और रॉड से हमला कर तोड़ दिया, उनके बाएं हाथ पर भी कई वार किए। एक युवक पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा, उनके चाचा ससुर नरेंद्र सिंह ने परमजीत को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उनको कमरे में बंद कर दिया, उनके बाल पकड़कर धक्का दे दिया। वह हमलावरों के पैरों में गिरकर अपने पति की जान की भीख मांगती रही। शोर मचाने पर पड़ोसी आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्होंने परमजीत को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां से करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में भेज दिया। साजिदा ने आरोप लगाया कि प्रीतम, अंशुल, गोलू, संजीत और सपाटा ने हमला किया है। प्रीतम ने मारपीट का वीडियो अपने वॉट्सएप स्टेटस पर भी लगाया।

पुलिस ने साजिदा की शिकायत पर नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की वायरल वीडियो भी बरामद की है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीवान, प्रभारी, थाना पुलिस तहसील कैंप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें