समालखा। बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने जौरासी गांव के सरकारी स्कूल के सामने दो छात्रों की जमकर पिटाई कर दी। परिजनों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जौरासी निवासी राजेश और गौरव 12वीं के छात्र हैं। वे गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। सुबह करीब आठ बजे वे स्कूल जा रहे थे। स्कूल के सामने पहुंचने पर बाइकों पर आए 8-9 नकाबपोश युवकों ने उन्हें घेर कर कड़ों, लात-घूंसों से दोनों छात्रों की जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।