समालखा। समालखा में एक महिला ने अपने पति पर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने सोनीपत में पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
महिला ने बताया कि वो सोनीपत के एक गांव की है। उसकी शादी समालखा में हुई थी। वो दो बेटों और एक बेटी की मां है। आठ अगस्त की रात उसका पति शराब पीकर घर आया। उसने सो रही बेटी के साथ छेड़छाड़ की। बेटी ने शोर मचाया तो उसकी नींद खुल गई। बेटी ने बताया कि पिता ने उसको गलत नीयत से छुआ है। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। वो अगले दिन बच्चों को लेकर अपने मायके में आ गई। उसके पति के बदमाशों के साथ संबंध है। उसको पति से जान का खतरा है।