फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मार्क्सवादी पार्टी 26 को निकालेगी संकल्प यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी ) की जिला सांगठनिक कमेटी ने शनिवार को गीता कॉलोनी स्थित क्रांतिकारी शिव वर्मा स्मारक भवन में बैठक की, इसकी अध्यक्षता पायल और संचालन जिला सचिव डॉ. सुरेंद्र मलिक ने किया। बैठक को राज्य कमेटी सदस्य कामरेड सुनील दत्त ने संबोधित किया। पार्टी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा संकल्प यात्रा ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल परेड निकालेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साम्राज्यवाद पर टिकी मानवता की शोषणकारी पूंजीवादी व्यवस्था वर्तमान दौर में आर्थिक संकट से गुजर रही है। जन विरोधी नीतियों से गरीब आदमियों पर टैक्स की मार डाली जा रही है और अमीर आदमियों पर टैक्स कम किया जा रहा है। अमीर और गरीब के बीच की खाई गहरी होती जा रही है। दुनिया में दूसरे विश्व युद्ध के बाद बनाई गई संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ का औचित्य ही अमेरिकी साम्राज्यवाद में वर्तमान समय में खत्म कर दिया है। तेल संसाधनों की लूट के लिए स्वतंत्र देश पर हमले किए जा रहे हैं। वेनेजुएला स्वतंत्र देश पर अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा गैरकानूनी ढंग से रात के अंधेरे में हमला कर 100 लोगों की हत्या करके वहां के राष्ट्रपति और उसकी पत्नी का अपहरण करके अमेरिका ले लाया गया। देश के संविधान को बदला जा रहा है। देश की जनता किसान मजदूर आम मैन्यूफैक्चर जनता पूंजीपति कॉर्पोरेट घराना और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को गुलाम बनाने वाले कानून बनाए जा रहे हैं। पार्टी ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा संविधान बचाने के लिए निकाली जाने वाली संकल्प यात्रा ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल परेड का समर्थन किया है है। इस अवसर पर राजपाल, जय भगवान, नवीन सपड़ा, राजेंद्र छौक्कर व रामकुमार यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें