फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विवाहिता ने डेढ़ साल के बेटे को गोद में लेकर लगाई नहर में छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। असंध रोड नाका के पास दिल्ली पैरलल नहर में एक महिला अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर नहर में कूद गई। महिला को कूदते देख दो युवकों और पुलिस के जवानों ने भी नहर में छलांग लगा दिया। महिला और बच्चे को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों की जांच की उनको दाखिल किया गया। एक घंटे के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पुलिस ने महिला को समझाया और उसके पति को पुलिस चौकी बुलाया गया। पुलिस ने पति को भी फटकार लगाई। दरअसल महिला गृह क्लेश से परेशान थी।
विज्ञापन


पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी कुसुम ने बताया कि उसका पति मोहम्मद अली पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना में ही एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। वह डेढ़ साल के बेटे अनास की मां है। पति मोहम्मद अली हर रोज उसके साथ लड़ाई झगड़ा करता है। वह इससे परेशान हो चुकी थी। इसलिए उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला किया। वह सोमवार शाम को घर से बेटे को लेकर निकल गई और उसने नहर में छलांग लगा दी। उसको लोगों ने बचा लिया। इमरजेंसी वार्ड की प्रभारी डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि महिला व बच्चे को तुरंत निकाल लिया गया था। इसलिए उनके अंदर पानी नहीं भरा । फेफड़े भी सुरक्षित हैं। महिला को छुट्टी दे दी गई है। ऐसा कदम न उठाने के लिए महिला को स्टाफ नर्सों ने भी समझाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें