माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी नवविवाहिता ने अपने ससुर पर यौनशोषण करने के आरोप लगाए हैं। विवाहिता का कहना है कि आरोपी ससुर ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ गलत काम किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विवाहिता ने पुलिस को दी एक शिकायत में बताया कि उसका विवाह मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक से हुआ है। करीब एक माह पहले वह घर पर अकेली थी। इसी बीच उसके ससुर वहां आए और उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इसकी शिकायत अपने पति और अन्य ससुराल वालों से की तो उन्होंने भी उसे ही धमकाना शुरू कर दिया और उसे बंधक बनाकर रखा। उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।
किसी तरह से उसने फोन पर इसकी सूचना अपने मायके वालों को दी तो उन्होंने उसे बंधनमुक्त कराया। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अभी महिला आरोपी ससुर के खिलाफ बयान नहीं दे रही। उसके बयान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।