एमटेक की डिग्री और गुरुग्राम की एक मल्टी नेशनल कंपनी में एक लाख रुपये की तनख्वाह का झांसा देकर शादी करने पति, सास, ननद, नंदोई और शादी कराने वाले बिचौलिए के खिलाफ विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता का आरोप है कि झूठ बोलकर शादी की गई और फिर ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। यहां तक उसे गला घोटकर उसे जान से मारने का प्रयास भी किया गया।
विवाहिता प्रियंका ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि पति प्रदीप के पास ना तो एमटेक की डिग्री है और न ही उसकी किसी कंपनी में नौकरी ही है। शादी के बाद से उस पर दहेज लाने दबाव बनाया जाने लगा। दहेज की लिए मना करने पर ससुराल वालों ने उस पर चरित्रहीन होने का तक का आरोप लगा दिया और गला घोटकर जाने से मारने की कोशिश तक की गई की। वह किसी तरह उनके चंगुल से बच गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति प्रदीप जांगड़ा, सास शीला देवी वासी जींद, ननद मंजू, शशिबाला, नंदोई सुनील कुमार निवासी रोहतक और अमित कुमार वासी जींद एवं बिचौलिए राजकुमार जांगड़ा और सोनू जांगडा वासी बीबीपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।