फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: देर रात तक बाजार रहे गुलजार, जमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीयों का त्योहार दिवाली की पूर्व संध्या पर लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। हालात ये रहे कि भीड़ के कारण बाजारों में वाहनों तो दूर लोगों के पैदल चलने का भी रास्ता नहीं रहा। बाजारों में उमड़ी भीड़ से मंदी से परेशान दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक दिखाई दी। शहर के बाजारों में उमड़ी भीड़ से शहर की यातायात व्यवस्था डगमगा गई। शहर के सभी मुख्य मार्गों, बाजारों में जाम के हालात रहे। रेलवे रोड व बाजार तो दिनभर पूरी तरह जाम नजर आए। हालांकि ट्रैफिक कंट्रोल के लिए यातायात पुलिस तैनात रही। परंतु लोग वैकल्पिक रास्तों, गलियों से होकर जाते दिखे। जिस कारण यहां भी जाम के हालात रहे। जाम में एंबुलेंस भी फंसी और एंबुलेंस में मौजूद मरीजों को भी परेशानी हुई। धनतेरस के बाद शुक्रवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर लगातार तीसरे दिन बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 10 बजे से ही बाजारों में रौनक छाने लगी थी और दोपहर 12 बजे तक खासी भीड़ बाजारों में थी। देर शाम तक बाजारों में भीड़ रही। भीड़ के बाद अब दिवाली के दिन भी अच्छी खरीद होने की आस है।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने अपनी जरूरत का सामान तो खरीदा ही, वहीं दिवाली पर घरों की सजावट पर उनका ज्यादा ध्यान रहा। इसलिए लोगों ने आकर्षक झालर, रंग बिरंगी कागज की लड़ियां, इलेक्ट्रिक लड़ियां, आर्टिफिशियल फूल गमले, बड़ी तस्वीर, सिनरी सहित अन्य सामान खरीदा। इस दौरान सभी छोटी बड़ी सभी दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। पूर्व संध्या पर लोगों ने पूजन सामग्री की भी खरीदारी की। इस बार सबसे ज्यादा लक्ष्मी गणेश की मिट्टी की बनी मूर्तियों की मांग रही। पीओपी, प्लास्टिक, क्रोम इत्यादि की मूर्तियों की बिक्री न के बराबर रही। लोगों ने मिट्टी की मूर्तियों की खरीदारी की। इसके अलावा फूल, फल, थाली, गिफ्ट पैक व मिठाइयां इत्यादि भी खूब खरीदारी की।
दिवाली का लोगों में भारी उत्साह व उमंग है। इसका अंदाजा शहर के बाजारों में उमड़ी लोगों की भीड़ से लगाया जा सकता है। शनिवार को शहर की हर सड़क व बाजार में जाम रहा। यह जाम सुबह से देर रात तक देखने को मिला। हालांकि लोगों को इससे परेशानी हुई, लेकिन पर्व की उमंग में सब व्यस्त रहे और उन्होंने इसका एतराज न हुआ। इस दौरान पुराना रादौर रोड, खेड़ा बाजार, न्यू मार्केट, रेलवे रोड, शहीद भगत सिंह चौक, प्यारा चौक, मॉडल टाउन, गोबिंदपुरी रोड, नेशनल हाईवे, जगाधरी सेक्टर-17 व 18 मार्केट, जगाधरी सिविल लाइन, रेलवे बाजार, खेड़ा बाजार, देवी भवन बाजार, पंसारी बाजार, पत्थरों वाला बाजार, स्कूल रोड, जगाधरी गेट, तेजली गेट, जड़ौदा गेट, हनुमान गेट सहित तमाम बाजारों व क्षेत्रों में भारी जाम रहा। इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की और पर्व की खुशियों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें