पानीपत। रिटायर कर्मचारी संघ की ओर से वीरवार को सीटू कार्यालय में बैठक की गई। जिसमें नौ जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने पर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित हड़ताल में अन्य कई संगठन शामिल होंगे।
वरिष्ठ उप प्रधान बलवान सिंह नांदल ने बताया कि 22 मई को हरियाणा सरकार से 11 सूत्री मांग पत्र पर सकारात्मक विचार हुआ था। इसमें कुछ प्रस्ताव संगठन की तरफ से अलग से दिए गए। पीटीआई ड्राइंग टीचर को ग्रेजुएटिंग व अर्जित अवकाश देने और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की रिकवरी न करने पर सहमति बनी थी। वार्षिक पेंशन की सीमा तीन लाख से बढ़कर पांच लाख रुपये करने का प्रस्ताव दिया गया था। रेलवे व हवाई जहाज की यात्रा में रियायत देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजना व वोल्वो बस में 50 प्रतिशत की छूट देने पर और न्यायालय के फैसले के अनुसार छह माह से ज्यादा सेवा के बाद एक वार्षिक वृद्धि देने आदि मांगों पर विचार किया गया था। सरकार द्वारा अभी तक कोई मांग पूरी नहीं की गई है।
जिला के प्रभारी प्रीतम रावल ने बताया कि 29 मई को राज्य कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार भारत में 15 जुलाई को जिला सत्र पर धरना देकर प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र दिया जाएगा। सदस्यता अभियान चलाकर 15 जुलाई की तैयारी की जाएगी। रिटायर कर्मचारी संघ नौ जुलाई की राष्ट्रीय व्यापारी हड़ताल का पूरा समर्थन करेगा। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान शीशपाल मलिक व मंच संचालन जिला सचिव भले राम शर्मा ने किया। इस अवसर पर सीटू के प्रधान सुनील दत्त, किसान सभा के प्रधान सुरेंद्र मलिक, ईश्वर शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान मोहर सिंह, मास्टर सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, रोहतास भापरा, कृष्ण चंद्र और मांगेराम आदि उपस्थित रहे।