पानीपत। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत में भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुखों से सीधा संवाद एजेआर मैदान में किया गया। उनको संगठनात्मक गुर दिए और चुनाव की तैयारियों से संबंधित जानकारी भी ली।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही असली ताकत हैं। वे सब कुशल रणनीति और समर्पण भाव के साथ निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। यही निष्ठा पार्टी को मजबूत बना रही है। कार्यकर्ता उर्जा और उत्साह से भरा हुआ है। इस मौके पर पंचायत राज्यमंत्री महिपाल ढांडा, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट मौजूद रहे।