फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एैंठे 58.55 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी एक युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। महिला और उसके सहयोगी ने युवक को ब्लैकमेल कर 58.55 लाख रुपये ऐंठ लिए। महिलाएं इसके बाद भी युवक को पैसों के लिए परेशान कर रही थी। वीरवार को फिर युवक से 15 हजार रुपये मांगे, युवक ने इन पैसों का मोबाइल में फोटो लेकर इस पूरे मामले की शिकायत थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सीआईए-थ्री पुलिस ने हरि सिंह कॉलोनी में दबिश देकर महिला व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने 15 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने महिलाओं को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस इनसे ऐंठी गई राशि बरामद करने का प्रयास करेगी। सीआईए-थ्री ने इस मामले का भंडाफोड़ किया है। प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी मंगलवार व शनिवार को घर में चौकी लगाती है। हरि नगर निवासी महिला अपने भाई व भाभी के साथ चौकी पर आती थी। महिला ने उसका व पत्नी का मोबाइल नंबर ले लिया। मार्च 2023 में महिला का उसके पास फोन आया। महिला ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कहते हुए कहा कि बच्चों की स्कूल की फीस देनी है उसे पांच हजार रुपये चाहिए। वह हरिसिंह कॉलोनी में महिला को पैसे देने के लिए कमरे पर पहुंचा तो वहां पर उसके साथ कृष्ण निवासी घरौंडा भी मिला। महिला ने उसको पीने के लिए ठंडा पानी दिया। वह पानी पीते ही बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद उसको निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो बना ली गई। दोनों ने उससे सोने की चेन, अंगूठी व पांच हजार रुपये लूट लिए। महिलाओं ने पुलिस केस का भय दिखाकर व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 10 लाख रुपये की मांग की। आरोपी महिला व कृष्ण वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 40 लाख रुपये कैश व 18.40 लाख रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर करवा लिए। अब महिला व कृष्ण ने दो मई को धमकी देकर 15 हजार रुपये मांगे। उसने नोटों के फोटो लेकर हरिनगर में कमरे पर दोनों को पैसे दे दिए। इसके बाद उसने इसकी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने यहां दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें