पानीपत। पुलिस लाइन के सामने जीटी रोड पार कर रही एक मंगलामुखी की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। मंगलामुखी अपनी दो साथियों के साथ टोल प्लाजा पर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। कार चालक वहां से फरार हो गया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मृतका की साथी की शिकायत पर अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव उसकी साथियों को सौंप दिया गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पश्चिम बंगाल के उत्तर प्रंगना जिले के गांव देहगंगा निवासी हिना अहमद से बताया कि वह अपनी साथी सागर उर्फ अन्नया निवासी सोनीपत के गांव नांगल खेड़ा के साथ पुलिस लाइन के सामने रविवार सुबह साढ़े तीन बजे जीटी रोड पर पार कर रही थी। उसने सड़क पार कर ली। सागर उर्फ अन्नया पीछे रह गई थी। वह रोड पार करने लगी तो एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। कार चालक वहां से फरार हो गया।