फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शिफ्ट न कराने को विधायक के पैर पकड़ गिड़गिड़ाई वृद्ध महिला फिर हो गई बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किला क्षेत्र में निगम की ओर से प्रस्तावित करीब एक करोड़ की मंडी का शनिवार को शहरी विधायक प्रमोद विज ने नारियल फोड़कर मूहूर्त कर दिया। उनके यहां पहुंचने से पहले इसके विरोध में सैकड़ों मासाखोर सिर पर काली पट्टी बांधकर पहुंच गए। उन्होंने विधायक से गुजारिश की कि वे मंडी को यहां शिफ्ट न करवाएं, लेकिन विधायक अडिग दिखाई दिए। 71 साल की विधवा, विधायक के सामने गिड़गिड़ाने लगी। मिन्नत करने लगी कि वे जहां हैं, उनको वहीं रहने दिया जाए। इस पर विधायक बोले कि मंडी तो शिफ्ट होकर रहेगी। इसके लिए भी ड्रॉ निकाले जाएंगे। जिसका ड्रॉ में नाम आएगा, उसे ही मंडी में बैठने की जगह दी जाएगी। इससे वृद्धा को सदमा लगा और वह शिलान्यास वाले पट्ट के नीचे ही बेहोश होकर गिर पड़ी। जब काफी देर तक उसे होश नहीं आया तो साथी मासाखोरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मंडी के विरोध में पहुंची 71 वर्षीय बाला ने बताया कि उनके पति की वर्षों पहले मृत्यु हो चुुुकी है। उनका बेटा भी इस दुनिया में नहीं है। जैसे-तैसे सब्जी बेचकर अपने पोते को पाल रही हैं। अब उनको वहां से उठाने की योजना बनाई जा रही है। इससे अब उनका रोजगार भी छिन गया है।
सनौली रोड स्थित सब्जी मंडी से करीब 300 मासाखोरों को शिफ्ट करने के लिए शहरी विधायक ने निगम से किला क्षेत्र में नई सब्जी मंडी बनवाने का प्रस्ताव पास कराया। अब यहां करीब एक करोड़ रुपये से नई सब्जी मंडी बनवाने का टेंडर लगाकर उसका शिलान्यास भी कर दिया। इसके विरोध में मासाखोर उनसे पहले ही मौके पर पहुंच गए। और विधायक का पूरा विरोध किया, लेकिन विधायक मंडी का शिलान्यास कर निकल गए।
विज्ञापन

विधायक के विरोध मेें पहुंचे मासाखोरों ने कहा कि यह प्रकरण पिछले दो साल से चल रहा है। कभी उनको अनाज मंडी स्थित सब्जी मंडी में भेजा जाता है तो कभी किला क्षेत्र में बैठने का फरमान सुना दिया जाता है। जबकि उनकी रोजी रोटी सनौली रोड से ही चलती है। सनौली रोड शहर के बीच में है। इस रास्ते से करीब 25 गांव और 70 से ज्यादा कॉलोनियों के लोग आवगमन करते हैं। किला क्षेत्र में उनसे सब्जी खरीदने कौन जाएगा। इस मौके पर मासाखोरों में संसार, जतिन, बंटी, संजय सैनी, जोनी, कृष्ण, सलीम, राजबीर पंडित आदि मौजूद रहे।
डाला जा रहा भ्रम, न घबराएं मासाखोर : विज
मासाखोरों को घबराने की जरूरत नहीं है। उनमें बेवजह भ्रम डाला जा रहा है। नई मंडी में शिफ्ट होने से मासाखोरों का व्यापार प्रभावित नहीं होगा। यहां मंडी बनने से उनके साथ शहरवासियों को भी लाभ होगा। मासाखोरों के लिए मंडी में सभी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

- प्रमोद विज, विधायक, शहरी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें