पानीपत के विकास नगर में देर रात तीसरी मंजिल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 45 वर्षीय व्यक्ति देर रात करीब एक बजे लघु शंका करने के लिए उठा था। नींद में होने से वह सीढ़ियों के बजाय छज्जे पर चढ़ गया। आंख खुली तो वह घबराकर नीचे गिर गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें: अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिसवाले को बेची चोरी की कार, असली मालिक को मिला टैक्स कटने का मैसेज तो हुआ खुलासा
मूलरूप से यूपी के गोरखपुर निवासी रविंद्र नाथ ने बताया कि वह तहसील कैंप के विकास नगर में रहता है। उसके मकान में उसका चचेरा भाई मक्कूर निषाद (45) समेत करीब 15 अन्य जानकार किराये पर रहते हैं। पिछले कई महीनों से सभी यही पर रह रहे हैं। सभी दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं। मक्कूर निषाद मार्बल पत्थर रगड़ाई का काम करता था। बीती रात सभी रोजाना की तरह खाना खाकर घर की तीसरी मंजिल स्थित छत पर सोने गए थे। रात को करीब एक बजे मक्कूर लघु शंका करने के लिए उठा था, लेकिन नींद में वह सीढ़ियों की बजाय छज्जे पर आ गया और नीचे गिर गया।