फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। बलाना गांव के स्टैंड पर मंगलवार शाम एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। उसकी अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। वह पत्नी को लेने ससुराल आया था। थाना इसराना पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई प्रमोद वासी डिदू खेड़ा जिला शामली उत्तर प्रदेश ने बताया कि उसके भाई सोमपाल (36) की शादी करीब 15 साल पहले सीमा वासी बलाना के साथ हुई थी। उनके पास तीन बच्चे हैं। सोमपाल अपने परिवार समेत करीब छह माह पहले समालखा में आकर रहने लगा था। सोमपाल व उसकी पत्नी सीमा में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। दो दिन पहले उसकी पत्नी सीमा अनबन के चलते अपने मायका बलाना गांव आई हुई थी। उसे मंगलवार की शाम को सूचना मिली कि उसके भाई सोमपाल ने बलाना के स्टैंड पर जहरीला पदार्थ निगल लिया है। अस्पताल में ले जाने पर मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें