समालखा । भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरने पर मौत हो गई। यहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी की टीम यहां मौके पर पहुंची। व्यक्ति की जेब की तलाशी ली गई लेकिन उसके पास कोई कागजात नहीं मिला। इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी के अनुसार मृतक की आयु लगभग 42 वर्ष है। जीआरपी ने शव को यहां से जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जीआरपी शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।