फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नींद में तीसरी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विकास नगर में रविवार देर रात लघुशंका करने उठे व्यक्ति की नींद में तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। हादसा रात करीब एक बजे हुआ। नींद में होने से वह सीढ़ियों की बजाय छज्जे पर चढ़ गया। आंख खुली तो घबरा नीचे गिरा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तहसील कैंप थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के गोरखपुर निवासी रविंद्र नाथ ने बताया कि वह हाल में तहसील कैंप के विकास नगर का रहता है। विकास नगर स्थित उसके मकान में उसका चचेरा भाई मक्कूर निषाद (45) समेत करीब 15 अन्य जानकार किराए पर रहते हैं। यह पिछले कई महीनों से यही पर रह रहे हैं। सभी दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं। मक्कूर निषाद मार्बल पत्थर रगड़ाई का काम करता था। बीती रात सभी रोजाना की तरह खाना खाकर घर की तीसरी मंजिल स्थित छत पर सोने गए थे। रात को करीब एक बजे मक्कूर लघु शंका करने के लिए उठा था, लेकिन नींद में वह सीढ़ियों की बजाय छज्जे पर आ गया और नीचे गिर गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें