फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत और दीवाना स्टेशन के बीच शुक्रवार रात को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में भिजवाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रात के समय जीआरपी को सूचना मिली कि पानीपत और दीवाना स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान करने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। जीआरपी के एसआई ऋषि कुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति के दाहिने हाथ की तीन अंगुलिया पहले से कटी हुई है। शिनाख्त का कोई दस्तावेज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें