फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल ट्रैक पर घरौंडा स्टेशन के साथ रामनगर कॉलोनी के पास वीरवार शाम करीब साढे छह बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि जीआरपी टीम को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पहुंचवाया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 22 से 25 साल के बीच है। आशंका है कि रेलवे लाइन पार करते हुए अचानक से ट्रेन आने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें