पानीपत। पानीपत-अंबाला लाइन पर गाबा कॉलोनी के पास शुक्रवार को दोपहर बाद दो ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र 28 से 30 साल के करीब है। आशंका है रेलवे लाइन पार करते हुए यह हादसा हुआ है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जीआरपी को शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचवाया। ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की बायां हाथ कटकर अलग हो गया।