फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे लाइन के पास टहलने निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। तीन दिन तक जब परिजनों का उससे कोई संपर्क नहीं हुआ तो परिजन बिहार से उसकी तलाश के लिए पहुंचे। परिजनों ने नागरिक अस्पताल के शवगृह में पहुंचकर युवक के शव की शिनाख्त की। इसके बाद जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे राज नगर फाटक गेट नंबर 51 सी के पास 19 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को शिनाख्त कराने के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था।
रविवार को मृतक की पहचान बिहार पश्चिम चंपारण के रहने वाले विजय शर्मा के रूप में हुई। परिजनों ने शवगृह पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि विजय अपनी बहन के घर संजय कॉलोनी पानीपत में आया था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह करीब साढ़े आठ बजे टहलने के लिए निकला था। विजय रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे के तुरंत बाद विजय को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें