फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर घरौंडा-कोहंड रेलवे फाटक पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी पानीपत ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात युवक अपने घर से किसी काम के लिए निकला था। जैसे ही वह रेलवे फाटक पर पहुंचा तो ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी सब इंस्पेक्टर ऋषि राम ने बताया कि जीआरपी को शुक्रवार सुबह करीब पौने आठ बजे सूचना मिली थी कि एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर टीम पहुंची और शव को जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह पहुंचाया। शव की शिनाख्त भूपेंद्र वासी जमालपुर महाजन मोहल्ला करनाल के रूप में हुई। परिजनों को इसकी सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनको सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें