फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्टेशन के सामने ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शामली रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन से कटकर 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड पर मृतक की पहचान पानीपत निवासी सुंदरपाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मंगलार की रात करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन जाने के बाद रेलवे लाइन पर दो हिस्सों में कटा हुआ शव ट्रेन जाने के बाद मिला। इसकी सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सुंदरपाल निवासी अशोक विहार पानीपत हरियाणा के रूप में हुई। पोस्टमार्टम कराकर शव शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें