फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली शिकायतों के समाधान के लिए काट रहे चक्कर

Thu, 18 Sep 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बिजली अधीक्षक अ​भियंता कार्यालय। संवाद - फोटो : बरनाहल मेंं काली पट्टी बांधकर फिल्म 120 बहादुर का विरोध करते युवा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बिजली की छोटी-छोटी शिकायतों के समाधान के लिए लोग अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। कोई मीटर तो कोई बिजली के बिल की समस्या लेकर आ रहा है। सर्कल कार्यालय में भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में लोगों काे एक समस्या के समाधान के लिए कई बार आना पड़ता है। बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में बुधवार को उपभोक्ता समाधान की उम्मीद से आए थे। उनको यहां समाधान नहीं मिला।
किशनपुरा के नरेश ने बताया कि उनके घर का बिजली बिल आज तक तीन हजार से अधिक नहीं आया। अब उनका बिजली बिल 10 हजार तक आ रहा है। वह अधिकारियों के चक्कर काटकर थक चुके हैं। बिल आज ठीक नहीं हो पाया है। अधिकारियों के पास से आश्वासन ही मिल रहा है।
विज्ञापन

राजनगर वासी संगीता ने बताया कि उनके घर पर मीटर लगा था। बिजली निगम कर्मचारी मीटर उखाड़ ले गए। वह घर पर नया मीटर लगवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रही हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।
इंसार बाजार के रामेश्वर ने बताया कि उनकी बाजार में कपड़ों पर प्रैस की दुकान है। दुकान में एक पंखा और एक बल्ब है। उनके पास कोयले की प्रैस है। अबकी बार 15 हजार रुपये बिल भेजा है। वह इसे ठीक कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। इसका समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बिजली निगम में आने वाली शिकायतों का समय पर निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं को आ रही परेशानियों का मौके पर समाधान किया जा रहा है। फिर भी किसी शिकायत का समाधान नहीं हो पाता है तो उनसे मिल सकते हैं।
धर्म सुहाग, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें