फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घरों में चोरी करने की आरोपी नौकरानी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग पुलिस ने घरों में चोरी करने की आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से नेकलेस व मंगलसूत्र बरामद किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि शाॅर्टकट तरीके से अमीर बनने के लिए उसने इन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने रूबी निवासी मिर्थायबाड़ी गांव, कटिहार जिला, बिहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी रूबी हाल में कृष्णा गार्डन कॉलोनी में किराए पर रहती है। रूबी के खिलाफ सेक्टर 25 निवासी दो मकान मालिकों ने शिकायत दी थी कि वह उनके घर पर साफ सफाई का काम करती है।
उसने उनके घरों से लाखों रुपये के जेवर चोरी किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। रूबी को पुलिस ने मंगलवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। रूबी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने शाॅर्टकट से अमीर बनने के लिए इन वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें