कार्यक्रम में महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते रिफाइनरी प्रमुख एमएल डहरिया व अन्य।
मतलौडा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पानीपत रिफाइनरी व पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख पीआरपीसी एमएल डहरिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने मिनी स्मार्ट सिटी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके अलावा कर्मचारियों को स्वच्छता किट प्रदान की औश्र सम्मानित किया। संवाद