माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना के तहत 83.07 लाख रुपये की राशि पात्रों को दी है। करीब 1038 छात्र-छात्राओं के लिए स्वीकृत की है। यह राशि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत दी गई है। ये जानकारी उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने दी।
उन्होेंने कहा कि युवा निरंतर मेहनत और लगन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। उन्होंने बताया कि यह योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा ने बताया कि योजना के तहत सामान्य वर्ग में 157 छात्र हैं। इनमें 79 लड़के और 78 लड़कियां हैं। अनुसूचित जाति में 460 छात्र है। इनमें 188 लड़के व 272 लड़कियां हैं। बीसी-बी वर्ग में 94 छात्र हैं। इनमें 45 लड़के और 49 लड़कियां हैं। बीसी-ए वर्ग में 327 छात्र हैं। इनमें 150 लड़के व 177 लड़कियां हैं। बीसी-बी वर्ग में 45 लड़के व 49 लड़कियां शामिल हैं।