फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संगम घाट की मांग के लिए पांच अप्रैल को महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। यमुना पुल के पास यमुना-गंगा संगम घाट निर्माण की मांग को लेकर पांच अप्रैल को हरियाणा और उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं की महापंचायत आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता रतन सिंह रावल ने दी। उन्होंने बताया कि यूपी के शामली जिले के गांव गंदेवड़ा में गंग नहर और यमुना का पानी मिलकर पहले से ही संगम का रूप लेता है, जहां सरकार द्वारा घाट भी विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर से आने वाले नाले के माध्यम से गंगा का पानी सनौली यमुना पुल तक लाया जा सकता है, जिसके लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यदि यहां संगम घाट बनता है तो हरियाणा, यूपी और राजस्थान के श्रद्धालुओं को धार्मिक स्नान के लिए नजदीक ही सुविधा मिल सकेगी और यह क्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित होगा। इस मौके पर सरपंच राजदीप रिशपुर, सरपंच संजय त्यागी सनौली खुर्द, सरपंच प्र‎दीप कश्यप रामडा-आर, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष सैनी व बलविंद्र सिंह रावल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें