फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मिशन बुनियाद और सुपर-100 के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/इसराना। मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम का व्यापक प्रचार एवं प्रसार करने के लिए पूरे हरियाणा में जागरूकता अभियान के तहत 18 नवंबर से खंड स्तर पर सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं।कार्यक्रमों में कक्षा आठवीं व 10वीं के टॉप-3 विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ हिस्सा ले रहे हैं। इसमें उन्हें योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों के साथ प्रत्येक विद्यालय से एक टीजीटी शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। जिले में जागरूकता सेमीनार का आगाज 23 नवंबर से समालखा खंड से हो चुका है। वहीं, सोमवार को इसराना खंड में एनसी कॉलेज परिसर में मिशन बुनियाद व सुपर-100 कार्यक्रम की जागरूकता के लिए सेमीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर इसराना एसडीएम ज्योति मित्तल रही। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद भारद्वाज उपस्थित रहे। इसके अलावा विकल्प फाउंडेशन के निदेशक प्रदीप सनसंवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कादियान कार्यक्रम में मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम का व्यापक प्रचार एवं प्रसार करने के लिए ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करने करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।



विद्यार्थियों को सक्षम करने का नींव कार्यक्रम है बुनियाद
जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार की ओर से विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया नींव कार्यक्रम है। बुनियाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुपर-100 के चयन के लिए विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करेगा। बुनियाद कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए हैं, जिन्होंने 8वीं कक्षा पानीपत के सरकारी स्कूल से पास की हो व सुपर-100 कार्यक्रम के लिए 10वीं कक्षा राजकीय विद्यालय से पास की हो।
विज्ञापन



सेमीनार की आगामी समय-सारणी-
तिथि स्थान
07 दिसंबर मडलौडा
13 दिसंबर पानीपत
14 दिसंबर बापौली



2018 में हुई थी योजना की शुरूआत

स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा ने विकल्प संस्थान रेवाड़ी के सहयोग से 2018 में सुपर-100 योजना शुरू की थी। बुनियाद कार्यक्रम के लिए वर्तमान में पानीपत जिले में प्रत्येक खंड में स्थापित बुनियाद केंद्रों पर कक्षा 9वीं और 10वीं के करीब 250 विद्यार्थी विकल्प संस्थान की ओर से बॉडकास्ट लाइव और रिकॉडेड लेक्चर के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं।




वर्जन-
हरियाणा में मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए खंड स्तर पर जागरूकता अभियान और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। इन योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए, जिला शिक्षा विभाग सेमीनार आयोजित करता है।
विज्ञापन


- संदीप कुमार, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें