फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
पानीपत। सैकटर-29 स्थित फैकटरी में लगी भाग के बाद बुझाते हुए फायर कर्मी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-13-17 में एक टेक्सटाइल फैक्टरी में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। अग्निकांड में लाखों के टेक्सटाइल उत्पाद जलकर राख हो गए। फैक्टरी की मशीनें भी आग की चपेट में आ गई। फैक्टरी कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी तो चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना पुलिस ने भी पहुंचकर फैक्टरी मलिक के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

टेक्सटाइल फैक्टरी के मालिक उद्योगपति तेजवीर मलिक हैं। कर्मचारियों ने बताया कि स्टोर रूम में लगी आग ने जल्द ही पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में लाखों का माल तैयार रखा था। इसके बाद आग मशीनों तक पहुंच गई। अग्निकांड में कई मशीनें भी जल गईं। दमकल विभाग के कर्मियों ने फैक्टरी की दीवार तोड़कर मशक्कत से आग पर काबू पाया। विभाग की चार गाड़ियों ने आग को बुझाने के लिए तीन तीन चक्कर लगाए। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें