फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम बारात में भगवान शिव ने जटाओ से निकाली आग

Sat, 01 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। शहर में बैंड-बाजे के साथ श्रीरात बारात निकाली गई तो कहीं हवन यज्ञ के साथ ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन

श्री बाल सायंकाल रामलीला सभा के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव के तहत शनिवार को प्रभु श्रीराम की बारात की भव्य शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम के साथ निकाली गई। श्रीराम बारात में भगवान शिव शंकर ने अपनी जटाओ से आग निकाली जोकि आकर्षण का केंद्र रही। बरात को देखने के लिए देर रात तक शहर की भीड़ सड़क पर मौजूद रही। श्री राम बरात को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आसपास के थानों का पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। बरात में शामिल झांकी व बैंड-बाजों से पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया था। इस बरात में विभिन्न स्वरूपों में सजी भगवान गणेश, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, मां कालका के स्वरूपों को देखकर लोग भाव-विभोर हो रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विरेंद्र बुल्लेशाह रहे।
विज्ञापन


रंग मंच कला संगम धर्मशाला द्वारा हवन यज्ञ के साथ ध्वजारोहण
शनिवार को रंग मंच कला संगम धर्मशाला देवी मंदिर रोड द्वारा हवन व सुंदर कांड पाठ के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में लार्ड शिवा इंटरप्राइज के संचालक समाजसेवी राजेश गोयल रहे। शाम के समय पहला ड्रामा कवारी दूल्हन की पुस्तुति दी गई। जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी संजीव चौहान व सुरेंद्र चौहान रहे। जानकारी देते हुए तुलसीदास गुप्ता ने बताया कि रविवार को नागिन सपेरा की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। जिसमें सूरजभान रंगीला मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें