सेक्टर-12 निवासी डॉ सुमित मंगला पुत्र सुभाष चंद ने बताया कि उसका तहसील रोड पर मंगला दांतो अस्पताल नाम से एक अस्पताल खोल रखा है। जिसको वह शुक्रवार रात सात बजे बंद कर घर चला गया था। जब वह शनिवार को सुबह 10 बजे अस्पताल पहुंचा तो क्लीनिक का ताला टूटा हुआ था। क्लीनिक के अंदर जाकर चैक किया तो एक लैपटॉप व 20 हजार की नकदी चोरी मिली। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए है।