फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन के स्टेडियम चौक के पास लड़ाई झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस के साथ शराब ठेकेदार समेत दो युवकाें ने गालीगलौज और मारपीट कर उनका मोबाइल लूट लिया। पुलिसकर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ मॉडल टाउन थाने में लूटपाट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कुछ दूरी पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फोन बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिपाही नरेंद्र ने बताया कि वह डायल 112 गाड़ी पर तैनात था। सोमवार रात दो बजे उनके पास कंट्रोल रूम से लड़ाई झगड़े की कॉल आई। इस पर वह मॉडल टाउन स्टेडियम चौक के पास पहुंचे तो वहां पर छह-सात लोग मौजूद मिले। इनमें से एक आदमी खुद को शराब ठेकेदार बता रहा था। उसने अपना नाम ब्रिजेश बताया। उन्होंने वीरेंद्र के साथ मिलकर पहले उनके साथ गालीगलौज की। उसके बाद धक्कामुक्की करने लगे। उन्होंने खुद को बचाने का प्रयास किया और आरोपियों की वीडियो बनाने लगे तो इसी वक्त ब्रिजेश ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिस मोबाइल में वे वीडियो बना रहे थे, वह भी छीन लिया। आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
पुलिसकर्मी की शिकायत पर लूटपाट, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया है। उनके कब्जे से फोन बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रेखा, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें