फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नई अनाज मंडी में गैस सिलिंडर के लिए लंबी कतार, उपभोक्ता परेशान

Sat, 14 Mar 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
नई अनाज मंडी ​स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लाइन। संवाद
विज्ञापन
समालखा। नई अनाज मंडी स्थित गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतार लग रही हैं। शुक्रवार को सुबह ही एजेंसी में सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे लोगों को चार से पांच घंटे लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाए है। एजेंसी के कर्मचारियों के अनुसार लोगोंं को सिलिंडर बुकिंग के 25 दिन बाद ही सिलिंडर दिया जाएगा। इससे लोगों को सिलिंडर नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

देहरा निवासी राजेंद्र ने बताया कि उन्हें चार घंटे लाइन में लगने बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाया है। एजेंसी कर्मचारियों द्वारा उन्हें फोन पर ओटीपी न आने का कारण बताया गाय है। साथ ही विक्की ने बताया कि गैस सिलिंडर बुक करने के लिए दिए गए नंबर पर कोई सेवा चालू नहीं है। इस कारण सिलिंडरों की बुकिंग नहीं हो पा रही है। साथ ही जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग हुई है। उन्हें सॉफ्टवेयर न चलने का आश्वासन मिल रहा है। इससे आमजन के दिनचर्या के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइनों को देखते हुए एजेंसी प्रबंधक द्वारा पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने व्यवस्था संभाली और भीड़ को नियंत्रित किया। लोगों ने स्थिति में जल्द कोई सुधार लाने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें