फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कोर्ट में पेशी के बाद भागा हवालाती

Wed, 15 Mar 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जुवेनाइल कोर्ट में बाइक चोरी और आर्म्स एक्ट में पेशी पर लाया सूरज ईएसआई रामचंद्र को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस वापस जेल लेकर जा रही थी। वह सचिवालय के पीछे दीवार को फांदकर हरिनगर की तरफ भागा है। जुवेनाइल कोर्ट में एक ही मामले में तीन आरोपियों को पेश किया था।
विज्ञापन

सीआईए-2 ने सात सितंबर 2019 को फलौरा चौक के पास से एक बाइक पर सवार होकर घूम रहे चार युवक विकास नगर निवासी अरविंद, समालखा की गांधी कॉलोनी निवासी गोलू, कलंदर चौक निवासी विशाल और मूलरूप से दिल्ली के पहाड़गंज, झुग्गी और हाल में विकास नगर निवासी सूरज को गिरफ्तार किया था। इनमें गोलू, अरविंद और सूरज नाबालिग थे। आरोपी चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे। आरोपी सूरज की तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद हुआ था। इसके बाद सीआईए ने आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 29 थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था। इसके बाद साआईए ने सूरज, गोलू और अरविंद को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया था, जबकि विशाल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था।
दो साल से जमानत पर था
सूरज, गोलू और अरविंद को 2019 में बाइक चोरी और आर्म्स एक्ट मामले में चार सितंबर 2020 को जमानत मिल गई थी। सूरज वर्ष 2022 में एक मामले में जेल में बंद था। मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित जुवेनाइल कोर्ट में उनकी पेशी थी। सूरज को पुलिस पेशी पर लेकर आई थी, जबकि अरविंद और गोलू को खुद ही पेश हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें