जी.टी. रोड स्थित यूको बैंक मैन ब्रांच ने शुक्रवार को अनमोल डेयरी को लोन की राशि न चुकाने पर सील कर दिया। इस बारे में बैंक के चीफ मैनेजर अक्षय चौधरी व सीनियर मैनेजर रिकवरी सतपाल ने संयुक्त रूप से बताया कि मडलौडा के गांव शेरा स्थित अनमोल डेयरी के दो पार्टनरों रणधीर सिंह व सुरजीत सिंह अनमोल डेयरी के नाम पर दिसंबर 2011 में 1.43 करोड़ का लोन लिया था।
जिसके बाद से अब तक लोन की ना तो किश्त भरी और ना ही लोन के पूरे पैसे लौटाए गए। जिसके लिए बैंक की ओर से करीब 50 से अधिक बार नोटिस व निजी तोर पर घर पर जाकर भी लोन की राशि देने के लिए कहा गया था। लेकिन इतनी बार कहने के बाद भी डेयरी संचालकों ने लोन की राशि नहीं चुकाई। जो लोन की राशि 1.43 करोड़ से बढ़कर 5.45 करोड़ हो गई। जिसके बाद शुक्रवार को नायब तहसीलदार जय सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर व पुलिस बल के साथ अनमोल डेयरी को सील कर दिया है।