फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रांसफार्मरों पर बढ़ा 1.10 लाख यूनिट का लोड, हो रहे फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गर्मी के बढ़ते ही बिजली की खपत बढ़ने से ओवरलोड से परेशानी भी बढ़ने लगी हैं। शु्क्रवार को पारा 43 डिग्री के पार था। शहर में बिजली की खपत भी 1.10 लाख यूनिट पार पहुंच चुकी थी। इसी दौरान संजय चौक पर लगा 200 केवीए का ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर जवाब दे गया। इस ट्रांसफार्मर में अधिक लोड और गर्मी की वजह से आग लग गई। जिससे इसका तेल उबलते हुए बाहर आकर गिरने लगा। ये देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी सूचना बिजली निगम को मिली तो निगम कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शाम छह बजे तक बिजली का ब्रेकडाउन लिया गया। इसके बाद आग बुझाकर ट्रांसफार्मर का तेल बदलने के बाद सप्लाई को चालू किया गया। इस दौरान आसपास के लोगों को करीब चार से पांच घंटे का कट झेलना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली निगम के सब अर्बन डिवीजन के एक्सईएन आदित्य कुंडू ने बताया कि गर्मी और ओवरलोड की समस्या की वजह से कई बार लाइन और ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हो जाते हैं। जिसको तुंरत टीम भेजकर ठीक करा दिया जाता है। इस ट्रांसफार्मर की भी रिपेयरिंग करवाकर इसे चालू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें