फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शेयर खरीदने का झांसा दे ठगे 5.10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ठगों ने एल्डिको निवासी महिला से शेयर खरीदने का झांसा देकर 5.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला ने साइबर अपराध की शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एल्डिको निवासी कुमकुम सनगही ने बताया कि वह शेयर ट्रेडिंग करती है। फरवरी में उसने एक शेयर ट्रेडिंग फर्म का विज्ञापन देखा। विज्ञापन देखकर उसने स्टॉक वैनगार्ड नामक एक व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ गई। उनके द्वारा एक लिंक से उसने अलाइक नामक एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड किया। उसके पास शेयर खरीदने के लिए पैसे भेजने का निर्देश आया। 14 मार्च को उसके पास खाता में पैसे भेजने का मैसेज आया। उसके एक लाख रुपये शेयर खरीदने के लिए डाला। फिर एक अप्रैल को उसके पास फंड बढ़ाने के लिए संदेश आया। फिर उसने चार अप्रैल को 50 हजार रुपये के शेयर खरीदे। उसके पास 13 अप्रैल को फिर फंड बढ़ाने का संदेश आया। उसने 27 अप्रैल को उनके खाते में 3.60 लाख रुपये जमा करवा दिए। अब लाइक ऐप में उसके पैसे दिखाई दे रहे हैं, लेकिन ऐप काम नहीं कर रहा है। वह ऐप से पैसे नहीं निकाल पा रही है। उसके साथ 5.10 लाख रुपये की ठगों ने ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें