फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजीविका मिशन : रोजगार मेला 4 को, प्रदर्शनी भी लगेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आजीविका मिशन के तहत जिले में रोजगार मेला चार दिसंबर को आर्य पीजी कॉलेज के मैदान पर लगाया जाएगा। जिसमें चार से पांच हजार सदस्य प्रतिभागी होंगे।
विज्ञापन

जिनको रोजगार देने के लिए जिला व अन्य जिलों के साथ अन्य राज्यों से लगभग 100 नौकरी दी जाएंगी। जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण ने बताया कि रोजगार मेले में पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्णलाल पंवार मुख्यातिथि होंगे। वे मेले में आने वाले युवाओं को जॉब ऑफर पत्र भी प्रदान करेंगें। रोजगार मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की बिक्री व प्रदर्शन के लिए स्टाल लगाए जाएंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण ने बताया कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में जीवन यापन कर रही गरीब परिवार की महिलाओं को उनकी आजीविका में वृद्धि करवाकर उन्हें सशक्त बनाना है। मिशन का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को लाभकारी स्व-रोजगार और कुशल वेतन रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें