फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यनारायण कथा सुनने से दुख होंगे दूर : भागवत शर्मा

Wed, 08 Oct 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दत्ता कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मंगलवार को सत्यनारायण कथा शुरू की। सत्यनारायण कथा सुनने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। कथा के बाद मंदिर की महिला मंडली ने भजन-कीर्तन किया। कथा मंदिर के पुजारी भागवत शर्मा ने सुनाई। पंडित भागवत शर्मा ने कहा कि सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने से व्यक्ति के दुख दूर होते हैं। इससे लोगों की मनोकामना पूरी होती है। मंदिर के प्रमुख सेवक विनोद खर्ब ने बताया कि मंदिर में सुबह हवन किया गया। इसके बाद आरती की। मंदिर की महिला मंडली ने कथा के बाद भजन-कीर्तन किया। कथा समापन पर मंदिर में पहुंचे प्रत्येक श्रद्धालु को प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि मंदिर कार्तिक माह कथा चलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें