फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदारों की लिस्ट तैयार, आज से शुरू होगा डिस्कनेक्शन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम ने बकाएदारों से रिकवरी के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। जिन उपभोक्ताओं ने पिछले कई वर्षों से बिल जमा नहीं किया है, शुक्रवार से उनका बिजली कनेक्शन कट जाएगा। बिजली निगम डिस्कनेक्शन अभियान शुरू कर रहा है। सब डिवीजन अधिकारी और टीम औद्योगिक क्षेत्रों से लेकर घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने का कम शुक्रवार से शुरू करेगी। इस दौरान एक बार चेतावनी दी जाएगी, अगर मौके पर बिल जमा नहीं किया गया तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

छाजपुर सब डिवीजन के अधिकारी पिछले एक सप्ताह से बकाएदारों की लिस्ट तैयार करने में जुटे थे। लिस्ट तैयार करने के बाद इस पूरे महीने रिकवरी होगी। छाजपुर के एसडीओ योगेंद्र कटारा ने बताया कि सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले कुछ उपभोक्ताओं ने काफी समय से बिल नहीं भरा है। लाखों का बिल होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। इन उपभोक्ताओं को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन बिल का भुगतान नहीं किया गया। इसी के साथ अलग-अलग सब डिवीजन के अधिकारी भी बकाएदारों की लिस्ट तैयार करने में जुटे हुए हैं। एसई धर्मवीर छिकारा ने बताया कि सभी सब डिवीजन को बकाएदारों की लिस्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
- 230 इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं 2.15 करोड़ और घरेलू उपभोक्ताओं के सात करोड़ बकाया
छाजपुर सब डिवीजन के एसडीओ योगेंद्र कटारा ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया के 230 उपभोक्ताओं पर 2.15 करोड़ रुपये बकाया है। घरेलू उपभोक्ता 530 है, जिन पर सात करोड़ रुपए बकाया है। अगस्त तक सभी उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करके रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें