औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शुक्रवार को लगने वाली दूसरी वरीयता सूची शुक्रवार देर शाम तक जारी नहीं हुई। जिससे विद्यार्थियों में निराशा है। आईटीआई में दाखिला लेने के उत्सुक विद्यार्थी व आईटीआई प्रबंधन दिन भर दूसरी वरीयता सूची जारी होने का इंतजार करते रहे। आईटीआई प्रबंधन की मानें तो शुक्रवार देर रात या शनिवार को दूसरी वरीयता सूची जारी होने की संभावना है। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं आगामी शेड्यूल में भी कुछ बदलाव किया गया है।
जिले के 13 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में 2236 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर से 7 अक्तूबर तक जारी रही। अब पहले चरण के तहत 17.73 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हुए जबकि 82 प्रतिशत से अधिक सीटें अभी भी रिक्त हैं। फीस जमा करने के लिए 26 अक्तूबर तक का समय दिया गया है।
- जिले की कई आईटीआई में पहली वरीयता सूची जारी होने के बाद की स्थिति
आईटीआई कुल सीट रिक्त सीटें
राजकीय आईटीआई
नौल्था 215 193
पानीपत 924 793
पानीपत महिला 128 97
समालखा महिला 84 54
पाथरी 44 30
बापौली 168 134
बराना 64 43
मडलौडा 148 117
प्राइवेट आईटीआई-
कृष्णा, अलूपुर 80 80
एसडीएम शेरा 400 356
शंभु, राजाखेड़ी 84 65
एमडी, छाजपुर 80 80
- आईटीआई में दाखिले का जारी किया संशोधित शेड्यूल
दूसरा चरण-
दूसरी मेरिट सूची जारी - 22 अक्तूबर
दस्तावेजों की जांच - 22 से 25 अक्तूबर
फीस जमा करने की तिथि - 22 से 26 अक्तूबर
तीसरा चरण-
तीसरे चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी - 28 अक्तूबर
पोर्टल खोला जाएगा - 28 से 30 अक्तूबर
तीसरी मेरिट सूची जारी - 2 नवंबर
दस्तावेजों की जांच - 2 से 7 नवंबर
फीस जमा करने की तिथि - 2 से 8 नवंबर
चौथा चरण-
चौथे चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी - 10 नवंबर
पोर्टल खोला जाएगा - 10 से 12 नवंबर
चौथी मेरिट सूची जारी - 15 नवंबर
दस्तावेजों की जांच - 15 से 17 नवंबर
फीस जमा करने की तिथि - 15 से 18 नवंबर
सीट अलॉटमेंट की सूचना जारी - 15 से 20 नवंबर
- जिले की सभी आईटीआई में दाखिले के लिए पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। दूसरे चरण के तहत मेरिट सूची 22 अक्तूबर शुक्रवार को जारी की जानी थी लेकिन किन्हीं कारणों से देर शाम तक जारी नहीं हो पाई। शुक्रवार रात तक मेरिट लिस्ट जारी होने की पूरी संभावना है। आगामी दाखिला प्रक्रिया का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है। दूसरे काउंसलिंग चरण में विद्यार्थियों से मोबाइल पर संपर्क कर दस्तावेजों की वेरिफिकेशन 25 अक्तूबर तक तथा तीसरे काउंसलिंग चरण में दस्तावेजों की वेरिफिकेशन 3 नवंबर तक पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।
- डॉ. कृष्ण कुमार, नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पानीपत।