फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चंडीगढ़ से चल रहा शराब तस्करी का खेल

Mon, 24 Apr 2023 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। टोल प्लाजा के पास आठ लाख कीमत की पकड़ी की शराब के मामले में पुलिस ने सरगना और कैंटर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह चंडीगढ़ से शराब भरवाकर तस्करी के लिए यूपी और बिहार लेकर जा रहे थे। चमडीगढ़ में दो युवक ट्रिब्यून चौक पर खड़े होते है, जो कैंटर लेकर जाते और शराब भरकर लाकर देते है। सीआईए ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने 11 अप्रैल की रात 295 पेटी अवैध शराब के साथ कैंटर पकड़ा था। ड्राइवर ने पूछताछ में कहा था कि अंदर कोरोना कीट है। कैंटर पर तिरपाल लगा था, पुलिस कैंटर को कब्जे में लेकर थाने आ गई। ड्राइवर सुबह मालिक को साथ लेकर आने का झांसा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने तिरपाल हटाई तो अंदर से 295 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

अब पुलिस ने जाटल रोड नहर पुल के पास से झज्जर के गांव छुड़ानी निवासी आरोपी अंकित और शकंरपुर निवासी रवि को काबू करने में कामयाबी हासिल की। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह अवैध शराब कैंटर में चंडीगढ से लोढ़ कर यूपी व बिहार में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

आरोपी अंकित शराब तस्करी के अवैध धंधे को काफी समय से कर रहा है। आरोपी अंकित ने बताया उसने शराब की तस्करी के लिए हिसार के गांव खेड़ी पबरा निवासी संजय से उक्त कैंटर खरीदा था। कैंटर पर उसने रवि को ड्राइवर रखा था। पूछताछ में आरोपी अंकित ने बताया कि चंडीगढ़ में विक्की व निशांत नाम के युवक कैंटर में अवैध शराब लोड करवाते हैं। चंडीगढ़ स्थित ट्रिब्यून चौक पर ड्राइवर से विक्की खाली कैंटर लेकर जाता है और शराब लोड कर वापस वहीं पर छोड़ जाता है। वह कहां से लाता है, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें